Competitive Study Materials
  • Home
  • Abbreviations
  • Solved Papers
  • Current Affairs
  • Contact Us
  • Home
  • Computer Knowledge
  • General Knowledge
  • Abbreviations
  • Solved Papers
  • Current Affairs

भारत के राष्ट्रपति : ( सामान्य ज्ञान )

 Shakeel Ahamed     G.K in Hindi     No comments   

01. भारत का संवैधानिक प्रधान कौन होता है ?
► राष्ट्रपति
02. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
► डॉ. राजेंद्र प्रसाद (लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे)
03. दो बार उपराष्ट्रपति तथा एक बार राष्ट्रपति बनने वाले शख्स का नाम क्या है ?
► डॉ. एस राधाकृष्णन
04. किस राष्ट्रपति के निर्वाचन के समय दूसरे चक्र की मतगणना करनी पड़ी ?
► वी.वी. गिरी
05. उस राष्ट्रपति का नाम क्या था जो एक चुनाव में हार गए और फिर बाद में निर्विरोध चुने गए ?
► नीलम संजीव रेड्डी
06. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम ?
► प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
07. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राष्ट्रपति भारत का राष्ट्राध्यक्ष है ?
► अनुच्छेद 52
08. भारत का प्रथम नागिरक किसे कहा जाता है ?
► राष्ट्रपति
09. भारत की समस्त कार्यपालिका शक्तियां किस में निहित है ?
► राष्ट्रपति
10. भारत के राष्ट्रपति पद की योग्यता क्या होनी चाहिए ?
► संविधान के अनुच्छेद 58 के अनुसार कोई भी व्यक्ति तभी राष्ट्रपति बन सकता है जब वह भारत का नागिरक हो । 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो । लोकसभा का सदस्य निर्वाचित किए जाने योग्य हो । चुनाव के समय लाभ का पद धारण नहीं करता हो ।
11. राष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए निर्वाचक मंडल के कितने प्रस्तावक और अनुमोदक होते हैं ?
► 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक
12. राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचन मंडल का सदस्य कौन होता है ?
► राज्यसभा, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सभी सदस्य
13. नई व्यवस्था के तहत किन केंद्रशासित राज्यों की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल में शामिल किया गया है ?
► दिल्ली और पुडुचेरी
14. कोई व्यक्ति कितनी बार राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हो सकता है ?
► जितनी बार निर्वाचित हो सके ।
15. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किस तरह होता है ?
► अप्रत्यक्ष रूप से यानी एकल संक्रमणीय मतपद्धति द्वारा समानुपातिक प्रणाली । कहने का मतलब है कि प्रत्येक राज्य के चुने हुए विधायक और लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद की वोटिंग से राष्ट्रपति का चुनाव होता है ।
► भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य का मत मूल्य निर्धारित किया गया है । सांसदों का अलग मत मूल्य निर्धारित किया गया है ।
► विधानसभा के निर्वाचित सदस्य का मत मूल्य = राज्य की कुल जनसंख्या  ÷ 1000 / विधायकों की कुल संख्या
► सांसदों का मत मूल्य = विधानसभाओं के कुल निर्वाचित सदस्यों के कुल मतों का योग  ÷ 1000 / संसद के कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या
16. राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने सालों का होता है ?
► पांच वर्ष
17. राष्ट्रपति का मासिक वेतन कितना निर्धारित किया गया है ?
► दो लाख रुपए ( आयकर से मुक्त)
18. सेवानिवृत्ति के बाद भारत के राष्ट्रपति को कितना सालाना पेंशन मिलता है ?
► नौ लाख रुपए
19. क्या राष्ट्रपति के कार्यकाल में उनके वेतन और भत्त घटाए जा सकते हैं ?
► नही
20. राष्ट्रपति अपना त्याग-पत्र किसे सौंपते हैं ?
► उपराष्ट्रपति
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

  • A to Z Computer Abbreviations
    ACE: Access Control Entry ADSL: Asymmetric Digital Subscriber Line AGP: Accelerated Graphics Port AI: Artificial Intelligence ALGOL: A...
  • भारत के राष्ट्रपति : ( सामान्य ज्ञान )
    01. भारत का संवैधानिक प्रधान कौन होता है ? ► राष्ट्रपति 02. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? ► डॉ. राजेंद्र प्रसाद (लगातार दो बार राष...
  • भारतीय अर्थव्यवस्था : (सामान्य ज्ञान)
    ● महूबब-उल हक के सहयोगी कौन थे— ए. के. सेन तथा सिंगर हंस ● मानव विकास सूचकांक की अवधारणा का प्रतिपादन कब किया गया— 1990 ● मानव किकास सूचक...

All Category

  • Abbreviations List
  • Computer Category List
  • Computer Practice List
  • Computer Quizzes List
  • G.K Quizz List
  • General Knowledge
  • GK In Hindi
  • Solved Papers List
  • SSC Solved Papers List

All Labels

  • Banking Abbreviatons
  • Basic Computer GK
  • Computer Abbreviations
  • Computer Knowledge
  • Computer MCQs for IBPS
  • GK Quizz
  • General Knowledge
  • IBPS GK Solved Papers
  • IBPS Solved Papers
  • SSC Solved Papers
  • Web Design

Solved Papers

  • SSC SOLVED PAPERS
  • BANKING SOLVED PAPERS
  • COMPUTER SOLVED PAPERS
  • OTHER EXAMS SOLVED PAPERS

Search This Blog

Total Pageviews

Translate

Copyright © Competitive Study Materials | Developed By- Shakeel Ahamed